कश्मीर में लश्कर के 2 आतंकियों ने किया आत्मसमर्पण
जम्मू, 22 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों ने रविवार को आत्मसमर्पण किया।
लश्कर-ए-तैयबा के डोडा जिला कमांडर गुलाम मोहम्मद मंगू और उसके निकट सहयोगी अबू माज ने शस्त्रों एवं युद्ध सामग्री के साथ जम्मू क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक अशोक गुप्ता के समक्ष डोडा में आत्मसमर्पण किया।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया, "ये आतंकवादी कई आतंकी गतिविधियों में शामिल रहे हैं। खासकर डोडा जिले में वे 1998 से सक्रिय थे।"
प्रवक्ता ने बताया, "इनके आत्मसमर्पण को सुरक्षा बलों द्वारा आतंकवादियों पर लगातार डाले गए दबाव के परिणाम के रूप में देखा जा रहा है।"
उन्होंने बताया कि दोनों आतंकवादियों ने एके-47 राइफल एवं भारी मात्रा में युद्ध सामग्री के साथ आत्मसमर्पण किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications