प्रेमी जोड़ों का सामूहिक विवाह कराएगा यूएनएस

मेरठ, 22 अगस्त (आईएएनएस)। प्रेमी जोड़ों की मदद कर खाप पंचायतों के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले संगठन उत्तरी राज्य नवनिर्माण सेना (यूएनएस) ने 29 अगस्त को देहरादून में देशभर के 100 से अधिक प्रेमी जोड़ों का सामूहिक विवाह कराने का एलान किया है।

यूएनएस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी ने रविवार को मेरठ में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 29 अगस्त को देहरादून में देशभर के करीब 150 प्रेमी जोड़े इकट्ठा होंगे। प्रेमी जोड़ों की धार्मिक रीति-रिवाज से सामूहिक शादी कराई जाएगी। इस दौरान वहां पर प्रेमी जोड़ों की सुरक्षा का खास ख्याल रखा जाएगा।

जानी ने कहा कि जो भी प्रेमी जोड़े शादी करने के लिए हमारे संगठन की मदद चाहते हैं, वे हमारे हेल्पलाइन नंबर 9760000004 पर संपर्क कर सकते हैं।

यूएनएस अध्यक्ष ने कहा कि जाति, धर्म और जात-पात का मसला उठाकर खाप पंचायतें देश की समरसता और सांप्रदायिक सौहार्द पर प्रतिकूल असर डाल रही हैं।

उन्होंने कहा, "यूएनएस के कदम को कतई राजनीति से जोड़कर न देखा जाए। मुझ्झे पूरा भरोसा है कि प्रेमी जोड़ों के सामूहिक विवाह से समाज में अच्छा संदेश जाएगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+