महिला विधेयक जल्द पारित कराना चाहती है राकांपा : अगाथा
पटना में राकांपा के राज्यस्तरीय महिला सम्मेलन में भाग ले रहीं संगमा ने कहा कि बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी उनकी पार्टी कोशिश करेगी कि अधिक से अधिक महिलाओं को प्रतिनिधित्व मिल सके। उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि यह महिला उम्मीदवारों की जीत की संभावना पर निर्भर होगा।
उन्होंने कहा कि राकांपा लोकसभा में महिला विधेयक का समर्थन करेगी तथा पार्टी की कोशिश है कि यह विधेयक जल्द से जल्द पारित हो जाए। संगामा ने कहा कि इस सत्र में अन्य अत्यंत आवश्यक मामले आने के कारण महिला विधेयक को लोकसभा में नहीं लाया जा सका।
उन्होंने माना कि पूरे देश में महिलाओं की स्थिति एकसमान नहीं है। उनकी पार्टी महिलाओं को सार्वजनिक जीवन में समान अवसर देने की पक्षधर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications