हुड्डा पर जूता उछालने वाला युवक पकड़ा गया (लीड-1)

महेंद्रगढ़ (हरियाणा), 22 अगस्त (आईएएनएस)। हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा पर एक राजनीतिक रैली के दौरान एक 21 वर्षीय युवक ने जूता उछाला। ऐसा प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है लेकिन पुलिस ने इस तरह की किसी घटना से इंकार किया है। युवक, सरकार द्वारा किए गए नौकरी के वादे के पूरा होने में हो रही देरी से परेशान था।

हुड्डा जहां से रैली को संबोधित कर रहे थे, जूता वहां से काफी दूरी पर गिरा।

युवक की पहचान शक्ति सिंह के रूप में हुई है। वह बनियानी गांव का निवासी है। ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। उसे पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है।

यहां आईटीआई मैदान में आयोजित रैली में शक्ति सिंह प्रेस छायाकारों के पीछे बैठा हुआ था। अचानक उसने हुड्डा की ओर एक जूता उछाल दिया। जूता कुछ दूरी पर जाकर गिर पड़ा। उसके बगल में बैठे ग्रामीणों ने उसे तत्काल पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। उसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया।

हुड्डा ने इस घटना को राज्य की विपक्षी पार्टियों की ओर से असामाजिक तत्वों द्वारा की गई करतूत करार दिया है। लेकिन युवक ने कहा कि वह परेशान है, क्योंकि राज्य सरकार उसे नौकरी देने के अपने वादे को पूरा नहीं कर पाई है।

युवक ने यहां पुलिस थाने में संवाददाताओं को बताया, "पुलिस द्वारा की गई गोलीबारी की एक घटना के दौरान मुझे गोली लग गई थी। उस समय सरकार ने मुझे राहत के रूप में 10 लाख रुपये नकद और सरकारी नौकरी देने का वादा किया था। लेकिन इनमें से एक भी वादा अभी तक पूरा नहीं हो पाया है।"

जिला पुलिस अधीक्षक जगदीश नागर ने इस घटना के बारे में अनभिज्ञता जाहिर की।

नागर ने आईएएनएस को बताया, "मुख्यमंत्री की ओर किसी ने भी जूता या कोई अन्य वस्तु नहीं फेंका। हां, युवकों के दो समूह के बीच रैली स्थल पर लड़ाई हुई थी, लेकिन हमने तत्काल हालात पर नियंत्रण कर लिया।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+