जगन ओडरपू यात्रा जारी रखेंगे

ज्ञात हो कि एक दिन पहले कांग्रेस नेतृत्व ने जगन को प्रकासम जिले में तीन सितंबर को प्रस्तावित उनकी यात्रा को स्थगित करने की उन्हें चेतावनी दी थी। लेकिन जगन ने कडपा जिले में अपनी यात्रा शुरू करने का निर्णय लेकर पार्टी नेतृत्व को चुनौती दे दी है।

जगन के करीबी सूत्रों के अनुसार वह सोमवार से दो दिनों तक पुलिवेंदुला विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे और अपने पिता की हेलीकाप्टर दुर्घटना में हुई मौत के सदमे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को सांत्वना देंगे।

ज्ञात हो कि वाईएसआर पुलिवेंदुला विधानसभा क्षेत्र का नेतृत्व करते थे, अब उनकी विधवा विजयलक्ष्मी वहां से विधायक हैं।

शुरू में पुलिवेंदुला की यात्रा जगन के कार्यक्रम में शामिल नहीं था, लेकिन वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रणब मुखर्जी की चेतावनी के एक दिन बाद उन्होंने इस विधानसभा क्षेत्र की यात्रा को अपने कार्यक्रम में शामिल कर पार्टी नेतृत्व को अपने खिलाफ कार्रवाई करने की एक तरह से चुनौती दे दी है।

कांग्रेस सूत्रों ने शनिवार को कहा था कि मुखर्जी ने तीन दिन पहले जगन के साथ अपनी मुलाकात के दौरान उन्हें चेतावनी दी थी कि वह तीन सितंबर से प्रस्तावित प्रकासम जिले की अपनी यात्रा के लिए पैर आगे न बढ़ाएं, अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

उधर जगन खेमे ने कहा है कि वह बगैर किसी परिणाम की परवाह किए अपनी यात्रा जारी रखेंगे। जगन के विश्वासपात्र और राज्य के खनन मंत्री बी.श्रीनिवास रेड्डी ने कहा कि यात्रा कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+