ग्राउंड जीरो पर मस्जिद निर्माण का विरोध
न्यूयार्क, 22 अगस्त (आईएएनएस)। न्यूयार्क में 9/11 के आतंकी हमले के पीड़ितों के परिजन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर मस्जिद निर्माण के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
'कोलिशन टू ऑनर ग्राउंड जीरो' की ओर से कहा गया है, "चाहे बारिश हो या धूप रहे, विरोध प्रदर्शन रविवार को आयोजित किया जाएगा।"
9/11 स्थल के पास मस्जिद निर्माण की योजना ने राष्ट्रीय स्तर पर भावनाओं को भड़का दिया है। अगस्त के प्रारंभ में सीएनएन द्वारा किए गए एक जनमत सर्वेक्षण में कहा गया है कि प्रस्तावित इस्लामिक केंद्र का पूरे देश में लगभग 68 प्रतिशत लोगों ने विरोध किया है।
न्यूयार्क के गवर्नर डेविड पैटर्सन ने कहा, "इससे पता चलता है कि 9/11 के जख्म अभी भरे नहीं हैं। मैं सोचता हूं कि यदि वे इन जख्मों को नहीं भर पाए हैं, तो शायद हम कोई ऐसी स्थिति तैयार कर उन जख्मों को भरने के तरीके निकाल सकते हैं, जहां लोग अधिक सहज महसूस करेंगे।"
पैटर्सन ने हालांकि कहा कि कोई ऐसी स्थानीय या संघीय कानून नहीं है, जो इस्लामी केंद्र के निर्माण को रोक सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications