अमेरिकी हमले में 4 आतंकवादी मारे गए
इस्लामाबाद, 22 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर हिस्से में शनिवार को अमेरिका के चालक रहित विमान 'ड्रोन' के हमले में चार आतंकवादी मारे गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार यह हवाई हमला उत्तरी वजीरिस्तान के मिराली इलाके में एक मकान पर किया गया। ड्रोन से तीन मिसाइल दागे गए। हमले में कई लोग घायल भी हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications