चीन में भूस्खलन, 23 की मौत
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार शनिवार को 11 शव बरामद किए गए। भूस्खलन की घटना यूनान प्रांत में हुई।
गोंगशान काउंटी में जन सुरक्षा ब्यूरो के निदेशक होऊ जिनरोंग ने बताया, "लापता के लोगों के जीवित बचे होने की संभावना बेहद कम है।"
भारी बारिश से राहतकार्य में दिक्कत आ रही है। सरकार की ओर से मारे गए लोगों और लापता लोगों के परिजनों को एक-एक लाख युआन दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications