दिल्ली सरकार डेंगू से निपटने को तैयार

नई दिल्ली, 22 अगस्त (आईएएनएस)। डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने स्थिति से निपटने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। सरकार ने डेंगू से संबंधित सलाह जारी की है तथा दिल्ली वासियों से अपील की जा रही है कि वे घबराएं नहीं।

अधिकारियों के मुताबिक दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में जामिया नगर के निकट ओखला में आठ मोबाइल वैन लगाए गए हैं। होली फैमिली अस्पताल के अनुसार इस इलाके में डेंगू का प्रकोप सबसे अधिक है। यहां डेंगू से दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

रविवार को स्वास्थ्य सेवा निदेशालय (डीएचएस) ने एक परामर्श में बताया, "मोबाइल वैनों का उपयोग मरीजों को मालवीय नगर स्थित मदन मोहन मालवीय अस्पताल ले जाने और वापस पहुंचाने के लिए किया जाएगा। बटला हाउस एवं अबुल फजल एन्क्लेव में केंद्रीकृत दुर्घटना एवं ट्रॉमा सर्विसिस (कैट्स) के दो एंबुंलेंस लगाए गए हैं।"

इस बीच शाहदरा स्थित गुरुतेग बहादुर अस्पताल तथा मदन मोहन मालवीय अस्पताल में 24 घंटे मरीजों के इलाज की व्यवस्था की गई है। गुरुतेग बहादुर, जी.बी. पंत, लोक नायक जैसे शहर के आठ प्रमुख अस्पतालों में रक्त भंडारण का पर्याप्त प्रबंध किया गया है।

राज्य सरकार ने 12 घंटे की विशेष हेल्पलाइन सुविधा भी शुरू की है। सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक फोन नंबर 22307145 पर संपर्क किया जा सकता है।

सरकार ने विभिन्न समाचारपत्रों में डेंगू से संबंधित सलाह जारी की है, जिसमें मच्छर से उत्पन्न होने वाले इस रोग के लक्षण और रोकथाम के उपाय बताए गए हैं तथा लोगों से अपील की गई है कि वे घबराएं नहीं।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में शनिवार को डेंगू के 36 नए मामले सामने आए थे। इस वर्ष पहली बार एक दिन में इतने मामले सामने आए। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के अनुसार इस वर्ष डेंगू के अब तक कुल 384 मामले सामने आए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+