अफगानिस्तान में झड़पों में 14 की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अफगान के आतंरिक मंत्रालय ने बताया कि पूर्वी अफगानिस्तान में रविवार को आतंकी हमले में नाटो के नेतृत्व वाले अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सहायता बल (आईएसएएफ) के दो सदस्यों की मौत हो गई।
मंत्रालय ने कहा कि पूर्वी प्रांत फरयाब में सड़क के किनारे हुए विस्फोट की चपेट में आने से एक स्थानीय कमांडर और चार अन्य लोगों की मौत हो गई।
इस बीच, शनिवार को दक्षिणी प्रांत जाबुल में आईएसएएफ बलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया। आईएसएएफ ने बताया कि जवानों ने अफगान नागरिकों पर हमला करने वाले एक तालिबानी कमांडर का पीछा करते हुए उसे ढेर कर दिया।
दक्षिणी हेलमंद प्रांत में अफगान और अंर्राष्ट्रीय गठबंधन सुरक्षा बलों के एक गश्ती दल पर हमला करने के प्रयास में तालिबान आतंकवादियों ने दो महिला नागरिकों की हत्या कर दी थी।
प्रांतीय सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि पड़ोस के कंधार प्रांत के अर्घनाबाद जिले में शनिवार रात में अफगान और आईएसएएफ के जवानों ने तालिबान केएक ठिकाने पर छापे मारे और तीन आतंकवादियों को मार गिराया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications