उप्र में गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार
पुलिस ने अनुसार 32 साल के बलविंदर सिंह नाम के तस्कर को भदोही पुलिस ने जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र में वाराणसी-इलाहाबाद राजमार्ग पर गिरफ्तार किया। बलविंदर दिल्ली के राजौरी गार्डेन का रहने वाला है।
तस्कर के कब्जे से डेढ़ क्विंटल गांजा जब्त किया गया है। पुलिस के मुताबिक बरामद गांजा उच्च गुणवत्ता का है।
जिले के पुलिस अधीक्षक ज्ञानेश्वर तिवारी ने संवाददाताओं से कहा कि बलविंदर ने पूछताछ में बताया कि वह पिछले कई सालों से उड़ीसा से गांजा लेकर दिल्ली और आस-पास के इलाकों में तस्करी करता था। वह अपने तीन सहयोगियों के साथ बरामद गांजे को उड़ीसा से लेकर दिल्ली जा रहा था।
तिवारी ने बताया कि अन्य फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। उनमें से दो दिल्ली के हैं, जबकि एक पश्चिम बंगाल का रहने वाला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications