एशियाई खेलों के दौरान चीन में नहीं बिकेंगे चाकू
ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक गुआंगझू में पुलिस ने नुकीले औजारों खासकर सब्जी काटने वाले चाकुओं व इसके जैसे अन्य हथियारों की बिक्री के खिलाफ अभियान आरंभ किया हुआ है।
खेलों के दौरान यदि कोई व्यक्ति चाकू या इसके जैसे अन्य सामान खरीदना चाहेगा तो उसे पहले अपना पहचान पत्र दिखाना होगा। ऐसे चाकुओं को लोग सिर्फ उन्हीं दुकानों से खरीद सकेंगे जिन्हें जन सुरक्षा ब्यूरो की ओर से अधिकृत किया जाएगा।
अधिकृत दुकानदार भी मानसिक रूप से बीमार लोगों और 18 वर्ष से कम उम्र के युवकों को ऐसे चाकू नहीं बेच पाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications