दिल्ली की अदालतों में एक दशक से ज्यादा पुराने 41,827 मामले
दिल्ली के कानून एवं न्याय विभाग के मुताबिक दिल्ली के पांच जिला न्यायालयों तीस हजारी, पटियाला हाउस, कड़कड़डूमा, रोहिणी और द्वारका में एक जुलाई तक कुल 2,02,493 दीवानी मामले और 7,20,807 आपराधिक मामले लंबित थे।
दिल्ली विधानसभा में शुक्रवार को प्रस्तुत की गई रिपोर्ट में कहा गया कि इनमें से 6,02,749 मामले दो साल और 2,00,942 मामले पिछले पांच साल से लंबित हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications