राम जन्मभूमि के लिये हजारों ने लिया संकल्प
दिल्ली में रविवार को हुए विविध कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए समिति के मीडिया प्रभारी विनोद बंसल ने बताया कि अयोध्या में सम्राट विक्रमादित्य ने एक भव्य मंदिर का निर्माण ठीक उसी स्थान पर करवाया था जहां आज राम लला की पूजा हो रही है और यह पूजा कोई आज कल की नही, अनादि काल से अनवरत जारी है। "भव्य मंदिर के निर्माण के लिए हमें संसद को बाध्य करना होगा।"
उत्तरी दिल्ली के मंगोलपुरी मे आयोजित एक कार्यक्रम में अखण्ड हिंदुस्तान मोर्चे के संस्थापक व पूर्व सांसद बी. एल. शर्मा 'प्रेम' ने कहा कि राम मंदिर हमारी आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है। यहां भव्य मंदिर का निर्माण अब कोई नही रोक सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications