रक्षा बंधन पर 187 अतिरिक्त फेरे लगाएंगी मेट्रो रेलगाड़ियां (लीड-1)

डीएमआरसी के प्रवक्ता ने कहा, "मंगलवार को मेट्रो रेलगाड़ियां सुबह 8.30 बजे से शाम 8.30 बजे के बीच 187 अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। रक्षा बंधन के अवसर पर भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए अतिरिक्त कर्मचारी भी तैनात किए जाएंगे।"

सामान्य तौर पर दोपहर 12.30 बजे से 4:30 बजे के बीच कम भीड़ वाले समय में 21 रेलगाड़ियों को रोक लिया जाता है। लेकिन त्योहार के दिन ज्यादा भीड़ होने की संभावना से ये रेलगाड़ियां भी सेवा उपलब्ध कराएंगी और कुल 187 अतिरिक्त फेरे लगाए जाएंगे।

यात्रियों की मदद और उनके मार्गदर्शन के मद्देनजर डीएमआरसी अपने अतिरिक्त कर्मचारियों को भी तैनात करेगा। दिलशाद गार्डन, शहदरा, वेलकम, पीतमपुरा, रोहिणी पूर्व, रोहिणी पश्चिम, रिठाला, जहांगीरपुरी, आदर्श नगर, जीटीबी नगर, यमुना बैंक, तिलक नगर, उत्तम नगर पूर्व, नवादा, सीलमपुर, शास्त्री पार्क, नोएडा सिटी सेंटर, बोटनिकल गार्डेन, नोएडा सेक्टर-18, पीरागढ़ी, नागलोई, और मुंडका मेट्रो स्टेशनों पर अतिरिक्त कर्मचारी तैनात किए जाएंगे।

भीड़ बढ़ने की वजह से टोकन जारी करने की व्यवस्था को सुचारू रखने के मकसद से 49 अन्य मेट्रो स्टशनों पर भी अतिरिक्त कर्मचारी तैनात किए जाएंगे।

गौरतलब है कि हर साल रक्षा बंधन के दिन कम से कम एक लाख अतिरिक्त लोग मेट्रो से यात्रा करते हैं। वर्ष 2009 में रक्षा बंधन के अवसर पर 10.08 लाख लोगों ने मेट्रो से यात्रा की थी, जो अब तक सबसे अधिक है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+