पाकिस्तान बाढ़ : 80 करोड़ डॉलर से अधिक मिली मदद (राउंडअप)

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि पिछले दिनों संयुक्त राष्ट्र महासभा के विशेष सत्र की अपील की वजह से मदद दोगुनी हो गई है।

कुरैशी पाकिस्तान पर केंद्रित इस सत्र में हिस्सा लेने न्यूयार्क गए थे। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने 19 अगस्त को पाकिस्तान की इस भयावह आपदा के मद्देनजर महासभा का विशेष सत्र बुलाया था।

संयुक्त राष्ट्र की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक पूरी दुनिया से 32.5 करोड़ डॉलर की मदद पाकिस्तान को दी जा चुकी है जबकि कई सरकारों, बहुराष्ट्रीय कंपनियों और दानदाताओं ने 49 करोड़ डॉलर की मदद की प्रतिबद्धता जताई है। यूरोपीय संघ ने 18 करोड़ डॉलर, अमेरिका ने 15 करोड़ डॉलर और ब्रिटेन ने 10 करोड़ डॉलर की मदद की है।

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने कहा कि बाढ़ की विभीषिका से हुए नुकसान को देखते हुए पाकिस्तान के बजटीय और वित्तीय पहलुओं की समीक्षा के लिए एक बैठक बुलाई गई है।

सोमवार को वाशिंगटन में आईएमएफ के अधिकारियों के साथ होनी वाली बैठक में वित्त मंत्री अब्दुल हफीज शेख पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।

आईएमएफ के मध्य पूर्व और मध्य एशिया के निदेशक मसूद अहमद ने एक बयान में कहा, "हाल के हफ्तों में पाकिस्तान में आई बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित हुए। इससे लोगों और सरकार के सामने भारी आर्थिक चुनौतियां आएंगी।"

उन्होंने कहा कि बाढ़ की तबाही के बाद आईएमएफ से सहायता प्राप्त कार्यक्रमों की समीक्षा की आवश्यकता है।

बैठक में वर्ष 2008 में शुरू किए गए 10 अरब डॉलर की परियोजनाओं में संभावित संशोधनों पर चर्चा की जाएगी। पाकिस्तान ने कहा है कि बाढ़ से क्षतिग्रस्त आधारभूत ढांचे के निर्माण और डेढ़ करोड़ प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए अरबों डॉलर की आवश्यकता है।

संयुक्त राष्ट्र संघ ने पाकिस्तान के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए तत्काल 46 करोड़ डॉलर जुटाने का आग्रह किया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बाढ़ पीड़ितों में अतिसार, खसरा, मलेरिया, श्वसन संक्रमण और अन्य रोग फैलने की चेतावनी दी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+