दुनिया भर में सिमट रहे हैं समुद्री दलदली जंगल
इन चित्रों से पता चला है कि वर्तमान में 137,760 वर्ग किलोमीटर मैनग्रोव मौजूद हैं। यह क्षेत्रफल पूर्व के आंकड़े से 12.3 प्रतिशत कम है।
'ग्लोबल इकॉलॉजी एंड बायोजीयोग्राफी' नामक पत्रिका के अनुसार समुद्री दलदली जंगल अति उत्पादक और जीव विज्ञान के लिहाज से दुनिया की महत्वपूर्ण पारिस्थितिकी हैं। इनमें पेड़, ताड़ और झाड़ियां होती हैं।
इस अध्ययन को संपन्न करने वाले अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के चंद्रा गिरि ने कहा, "हमारे आकलन पहली बार दुनिया के समुद्री दलदली जंगलों के वास्तविक क्षेत्रफल और वितरण को 30 मीटर के रिजल्यूशन पर दिखाता है। यह अब तक का सर्वोच्च रिजल्यूशन है।"
अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार समुद्री दलदली जंगल अति गंभीर पर्यावरणीय स्थिति को अपनाते हैं और उच्च क्षारीय क्षेत्र में उगते हैं। ये वन उच्च तापमान और ऊंचे ज्वार को रोकते हैं।
गिरि ने कहा, "ऐसा माना जाता है कि 1980 से 2000 के बीच 35 प्रतिशत समुद्री दलदली जंगल समाप्त हो गए। इसका तटीय समुदायों पर प्रतिकूल असर पड़ा है, क्योंकि वे इन वनों का इस्तेमाल समुद्री तूफान और सूनामी जैसी प्राकृतिक आपदाओं से बचने के लिए करते हैं।"
राष्ट्रीय वैमानिकी एवं अंतरिक्ष प्रशासन के उपग्रह से प्राप्त आंकड़ों के जरिए गिरि और एक अंतर्राष्ट्रीय दल ने डिजिटल छवि वर्गीकरण तकनीक के इस्तेमाल से 1,000 से अधिक 'भूउपग्रह' दृश्यों का विश्लेषण किया। अंतर्राष्ट्रीय दल में दुनिया भर के 30 प्रशिक्षु विद्यार्थी और वैज्ञानिक शामिल थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications