11000 किलोमीटर तक बिना रुके उड़ते हैं गॉडविट
शरद ऋतु में लंबी पूंछ वाले गॉडविट पक्षी अलास्का से न्यूजीलैंड की आठ दिनों की लंबी उड़ान जाते हैं।
यह पक्षी अपनी यह उड़ान बिना रुके और बिना कुछ खाए पिए पूरी करते हैं। वसंत ऋतु आने पर यह वापस अलास्का जाने के लिए इतनी ही लंबी उड़ान तय करते हैं।
स्वीडन के लुंड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एंडर्स हेडेनस्ट्रॉम ने यह रहस्य सुलझाया है कि आखिर कैसे यह पक्षी अपनी इतनी लंबी उड़ान पूरी करते हैं। उन्होंने बताया कि पहले जितना पता था पक्षी एक बार में उससे दोगुनी ज्यादा लंबी उड़ान भर सकते हैं।
विश्वविद्यालय द्वारा जारी एक बयान में हेडेनस्ट्रॉम ने कहा कि पक्षी मानव निर्मित विमानों से कहीं ज्यादा बेहतर उड़ान भरते हैं।
विमान की अब तक की सबसे लंबी उड़ान 82 घंटे यानि साढ़े तीन दिन की रही है लेकिन गॉडविट पक्षी आठ दिन लंबी उड़ान भरते हैं।
गॉडविट पक्षी अपनी उड़ान के दौरान दूसरे पक्षियों की तुलना में बहुत कम ऊर्जा खर्च करते हैं। उड़ान के दौरान वह एक घंटे में अपने वजन का 0.41 प्रतिशत वजन कम करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications