पसंदीदा पेय से तैयार 'टी शर्ट' पहनिए!
इसे प्रामाणिक 'टी शर्ट' का नाम दिया गया है। यह ब्रिटेन के पसंदीदा पेय से तैयार होने वाले वस्त्रों का एक नमूना है।
चमड़े की बनावट का यह मटीरियल अति हल्का है और इसक इस्तेमाल शर्ट, जैकेट, पोशाक और यहां तक कि जूतों को बनाने में भी किया गया है।
हरी चाय और चीनी का घोल सेलूलोज के लंबे रेशे पैदा करता है, जो एक साथ मिल कर कपड़े की पतली चादर तैयार करते हैं, जो घोल के ऊपर तैरता है।
सूख जाने के बाद यह भोजपत्र के जैसा दिखता है। लेकिन विभिन्न आकार और प्रभाव पैदा करने के लिए इसे प्रसंस्कृत किया जा सकता है, रंगा जा सकता है और मोड़ा जा सकता है।
इंम्पीरियल कॉलेज, लंदन के वैज्ञानिक सेंट्रल सैंट मार्टिन्स कॉलेज ऑफ आर्ट एंड डिजाइन, लंदन के फैशन डिजाइनरों के साथ मिल कर फैशन उद्योग में इस्तेमाल के लिए कपड़ों के विकास हेतु काम कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications