वाजपेयी का एम्स में नियमित स्वास्थ्य परीक्षण
नई दिल्ली, 22 अगस्त (आईएएनएस)। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की रविवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में नियमित चिकित्सीय जांच की गई। उनका स्वास्थ्य अच्छा है।
एम्स के प्रवक्ता वाई. के. गुप्ता ने आईएएनएस को बताया, "उम्र संबंधी समस्याओं से जूझे रहे 86 वर्षीय वाजपेयी का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। वह अच्छी स्थिति में हैं।"
एम्स के चिकित्सा विज्ञान विभाग के प्रोफेसर रणदीप गुलेरिया की निगरानी में वाजपेयी की चिकित्सीय जांच हुई। उन्होंने कहा, "नियमित जांच के लिए वाजपेयी एम्स आए थे। संक्रमण से बचने के लिए उनके ट्रेकियोटोमिकल ट्यूब को बदला गया है।"
गत 13 फरवरी को छाती में संक्रमण की शिकायत के बाद वाजपेयी की एम्स में ही श्वास नली का आपरेशन (ट्रेकियोटोमी ) हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications