तमांग की हत्या का आरोपी फरार, दार्जीलिंग बंद (लीड-1)

पुलिस अधीक्षक रणवीर कुमार (उत्तरी बंगाल) ने आईएएनएस से कहा कि निकोल को पूछताछ के लिए सिलिगुड़ी के समीप दागपुर इलाके के पिंटईल गांव के गेस्टहाउस में रखा गया था। उसकी सुरक्षा के लिए इंडियन रिजर्व बटालियन के जवान लगाए गए थे।

कुमार ने कहा, "हम जांच कर रहे हैं कि वह फरार होने में कैसे सफल हुआ। दार्जीलिंग के पुलिस अधीक्षक और एक अन्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को घटनास्थल पर भेजा गया है।"

जीजेएम ने पुलिस पर राज्य सरकार के निर्देश पर निकोल की हत्या कर दिए जाने का आरोप लगाया है। जीजेएम ने रविवार दोपहर एक बजे से दार्जीलिंग के तीन उपखंडों- दार्जीलिंग, कलिंमपोंग और कुर्सियांग में बंद की घोषणा की है।

दूसरी ओर एबीजीएल ने 24 घंटे में निकोल के नहीं पकड़े जाने पर अनिश्चितकालीन बंद आयोजित करने की धमकी दी है।

जीजेएम के प्रवक्ता हरका बहादुर छेत्री ने आईएएनएस से कहा, "निकोल को कड़ी सुरक्षा में रखा गया था इसलिए उसका भागना असंभव था। हमें शक है कि पुलिस द्वारा भारी प्रताड़ना दिए जाने से निकोल की मौत हो गई है। पुलिस अब खुद को बचाने के लिए निकोल के भागने की अफवाह फैला रही है।"

एबीजीएल के महासचिव लक्ष्मण प्रसाद ने कहा, "हमने पुलिस को निकोल को दोबारा गिरफ्तार करने के लिए 24 घंटे का समय दिया है यदि वह गिरफ्तार नहीं हुआ तो हम पहाड़ी में अनिश्चितकालीन बंद आयोजित करेंगे।"

जीजेएम के अध्यक्ष बिमल गुरुं ग के निकट सहयोगी निकोल को 21 मई को गिरफ्तार किया गया था। दार्जीलिंग के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने उसे 12 दिन की रिमांड पर सीआईडी को सौंपा था।

पश्चिम बंगाल की सीआईडी मदन तमांग की हत्या की जांच कर रही है।

कुमार ने कहा कि निकोल की गिरफ्तारी के लिए अभियान शुरू किया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+