मोना लिजा की मुस्कान राज खुला
विशेषज्ञों के अनुसार कलाकार ने अति पतली ग्लेज की 40 परतों को चढ़ा कर पेंटिंग पर स्मोकी इफेक्ट का अपना ट्रेडमार्क किसी तरह हासिल कर लिया था, जिसे 'सुमैटो' के रूप में जाना जाता है।
सूक्ष्म रूप से विभिन्न रंगों के साथ मिश्रित ग्लेज परत मुंह के पास हल्का सा धुंधलापन और परछाइयां तैयार करता है, जो मोना लिजा को उसकी उल्लेखनीय मुस्कान प्रदान करता है। इसे प्रत्यक्ष रूप से देखने पर मुस्कान गायब होती प्रतीत होती है।
समाचार पत्र 'द टेलीग्राफ' ने खबर दी है कि एक्स-रे की मदद से अनुसंधानकर्ताओं ने इस बात का पता लगाया कि शीशे और रंग की परतों ने चेहरे पर विभिन्न स्तरों का निर्माण किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications