नेपाल में प्रधानमंत्री चुनाव फिर विफल होने को लेकर नाराजगी
नेपाल में प्रधानमंत्री पद के लिए चार बार चुनाव हो चुके हैं। सोमवार को होने जा रहे ताजा चुनाव के भी विफल होने की आशंका दिखाई दे रही है क्योंकि कम्युनिस्टों ने तटस्थ रहने की घोषणा की है। स्थिति में बदलाव ला सकने में सक्षम जातीय पार्टियों का समूह अभी भी अनिर्णय की स्थिति में है।
माओवादी पार्टी के अध्यक्ष पुष्प कमल दहाल 'प्रचंड' का मुकाबला सोमवार को नेपाली कांग्रेस (एनसी) के पूर्व उप प्रधानमंत्री रामचंद्र पौडयाल से होगा। किसी भी उम्मीदवार को 599 सदस्यीय संसद में अगली सरकार बनाने के लिए आवश्यक बहुमत मिलने की उम्मीद नहीं है।
माओवादियों और एनसी ने एक सहमति पर पहुंचने के लिए रविवार को कम्युनिस्टों से मुलाकात की लेकिन इसमें सफलता हासिल होने की संभावना कम है। कम्युनिस्टों ने दोनों पार्टियों के उम्मीदवारों से अपना दावा वापस लेने को कहा लेकिन एनसी ने इस मांग को खारिज कर दिया।
प्रधानमंत्री पद का चुनाव जीतने में माओवादियों की मदद में सक्षम तराई की चार पार्टियां अभी भी तटस्थ बनी हुईं हैं क्योंकि उनकी मांगों को पूरा करने से माओवादियों ने इंकार कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications