नकली एटीएम कार्ड के जरिए 2 लाख रुपये उड़ाए
इन मामलों में यह समानता है कि चारों पीड़ितों के पास स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) का एटीएम है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि उनका एटीएम कार्ड सुरक्षित उनके पास होने के बावजूद उनका पैसा निकाल लिया गया।
उप पुलिस अधीक्षक (पूर्वी शहर) जसवंत सिंह खैरा ने कहा, "हम इन शिकायतों को नकली एटीएम कार्ड बनाकर धोखाधड़ी करने के मामले के रूप में देख रहे हैं। हमें शक है कि अपराधी कोई प्रोफेशनल व्यक्ति है। हम सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं। बैंक भी अपराधियों के बारे में कोई सुराग दे सकते हैं।"
उन्होंने कहा, "प्राथमिक जांच के आधार पर हमें संदेह है कि अपराधी ने मशीन पर कार्ड रीडर लगाकर एटीएम कार्डो के क्लोन (नकल) तैयार किए हैं और एटीएम मशीन के आसपास माइक्रो कैमरा लगाकर शायद उसने पासवर्ड हासिल कर लिए हैं।"
पुलिस इस मामले में एसबीआई अधिकारियों के शामिल होने की संभावना से भी इंकार नहीं कर रही है।
शिकायत दर्ज कराने वाले हरियाणा के सेवानिवृत्त कर्मचारी हंस राज ने कहा, "शनिवार को मुझे मेरे अकाउंट से 80,000 रुपये निकाले जाने का मैसेज अपने मोबाइल पर मिला। शुरुआत में इसे मैनें हल्के में लिया लेकिन जब मैनें बैंक में इसकी पूछताछ की तो उन्होंने मुझे बताया कि शुक्रवार को एटीएम कार्ड के जरिए पैसे निकाले गए हैं।"
पिछले महीने भी चण्डीगढ़ पुलिस ने एटीएम कार्ड के क्लोन बनाकर विभिन्न लोगों के एकाउंट से तीन लाख रुपये निकालने वाले एक गिरोह को पकड़ा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications