प्रसाद ने झारखण्ड के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली
रांची, 22 अगस्त (आईएएनएस)। न्यायमूर्ति भगवती प्रसाद ने रविवार को झारखण्ड उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली। राज्यपाल एम.ओ.एच फारूक ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
प्रसाद ने रांची राजभवन में शपथ ली। समारोह में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री सुबोध कांत सहाय, विधानसभा अध्यक्ष सी.पी. सिंह एवं अन्य गण्यमान्य लोग शामिल हुए।
प्रसाद इससे पहले गुजरात उच्च न्यायालय के न्यायाधीश थे। झारखण्ड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद पर उनकी नियुक्ति 18 अगस्त को हुई थी।
उल्लेखनीय है कि तीन माह पहले न्यायमूर्ति ज्ञान सुधा मिश्रा के सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीश का पद संभालने के बाद से झारखण्ड उच्च न्यायालय में नियमित मुख्य न्यायाधीश का पद रिक्त था। फिलहाल न्यायमूर्ति सुशील हरकोली यह पद संभाल रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications