मुंबई में मंदिर में डकैती, सुरक्षाकर्मी की हत्या
पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार तड़के तकरीबन तीन बजे पश्चिमोत्तर मुंबई में बोरीवली के नंदीश्वर दिगंबर जैन मंदिर में हुई।
एक पुलिस अधिकारी के अनुसार सात हथियारबंद डकैत मंदिर में घुस गए और उन्होंने वहां तैनात दो सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर दिया और मूर्तियों के गहने और जेवरात लूट ले गए। डकैतों ने 55 वर्षीय सुरक्षाकर्मी देवी लाल की हत्या कर दी।
एक अन्य सुरक्षाकर्मी 30 साल के राम प्रसाद जोशी को नाजुक हालत में भगवती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने डकैतों को पकड़ने के लिए मुहिम शुरू कर दी है। कहा जा रहा है कि बदमाशों ने काली कमीजे और गहरे रंग की पतलून पहन रखी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications