मंदिर में लूटपाट, सुरक्षाकर्मी की हत्या
पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार तड़के तकरीबन तीन बजे पश्चिमोत्तर मुंबई में बोरीवली के नंदीश्वर दिगंबर जैन मंदिर में हुई।
एक पुलिस अधिकारी के अनुसार सात हथियारबंद डकैत मंदिर में घुस गए और तैनात दो सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर दिया और मूर्तियों के गहने और जेवरात लूट ले गए।
एक अन्य सुरक्षाकर्मी 30 साल के राम प्रसाद जोशी को नाजुक हालत में भगवती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने लूटपाट करने वाले डकैतों को पकड़ने के लिए मुहिम शुरू कर दी है। कहा जा रहा है कि बदमाशों ने काली कमीज और पतलून पहन रखे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications