ईरान ने बनाया चालक रहित विमान
ईरान की समाचार एजेंसी आईएसएनए के अनुसार रक्षा उद्योग दिवस के मौके पर आयोजित एक समारोह में मानवरहित विमान 'करार' को प्रदर्शित किया गया। इस समारोह में राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद भी उपस्थित थे।
ईरान के पहले स्वदेशी ड्रोन विमान में टर्बोजेट इंजन लगा हुआ है। यह विमान दूरस्थ इलाकों में काफी ऊंचाई पर उड़ान भरने और जासूसी तथा बमबारी जैसे कई काम करने में सक्षम है।
ईरान के रक्षा मंत्री ब्रिगेडियर जनरल अहमद वाहिद, ईरान की सेनाओं के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ हसन फिरोजाबादी और संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रेजा तक्हीपोर भी इस समारोह में उपस्थित थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications