राष्ट्रमंडल खेल : यातायात तैयारियों का परीक्षण

दिल्ली यातायात पुलिस द्वारा यह परीक्षण सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक तीन किलोमीटर के क्षेत्र में किया गया। इस तैयारी के अंतर्गत खेलों के लिए अगल से बनाए गए लेन को खिलाड़ियों और अधिकारियों के वाहनों के लिए सुरक्षित रखने का प्रयास किया गया।

दिल्ली पुलिस के संयुक्त कमिश्नर (ट्रैफिक) सत्येंद्र गर्ग ने आईएएनएस को बताया, "गेम लेन का परीक्षण रविवार को शुरू कर दिया गया। इस काम के लिए लोगों को शिक्षित करने के लिए 40 जवानों की तैनाती की गई थी। इन्हीं लेनों से होकर राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान खिलाड़ी और अधिकारी गुजरेंगे।"

आने वाले दिनों में इस तरह के परीक्षण हवाई अड्डे के करीब स्थित इलाकों, खेल गांव, त्यागराज स्टेडियम और अन्य खेल आयोजन स्थलों के करीब आयोजित किए जाएंगे।

गर्ग ने कहा, "शुरुआत में हम परीक्षण सप्ताहांत में करा रहे हैं। इसके बाद हम इसे बाकी के दिनों में भी कराएंगे। इससे लोगों को यह समझने में मदद मिलेगी कि उन्हें खेलों के दौरान किस लेन का उपयोग करना है और किसका नहीं।"

एक तरफ तो दिल्ली पुलिस परीक्षण करा रही है लेकिन दूसरी ओर स्थानीय लोगों का मानना है कि खेलों के दौरान यातायात व्यवस्था बहुत खराब रहेगी। खासतौर पर दो लेन वाली सड़कों पर यातायात का बुरा हाल रहेगा क्योंकि ये पहले ही पूरी तरह भरी हुई होती हैं।

इसे लेकर गर्ग ने कहा, "हम इस बात के प्रयास में जुटे हैं कि खेलों के दौरान आयोजन स्थलों के करीब जाम बिल्कुल नहीं लगे। इसके लिए हम दिल्ली परिवहन निगम से भी बात कर रहे हैं। इस संबंध में उसके साथ मिलकर एक कार्यक्रम तैयार किया जाएगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+