वर्ष 2004 के ग्रेनेड हमले में बीएनपी-जमात का हाथ : हसीना
समाचार एजेंसी 'युनाइटेड न्यूज ऑफ बांग्लादेश' के अनुसार रैली पर हुए ग्रेनेड हमले में 24 लोगों की मौत हो गई थी और 400 से अधिक घायल हुए थे। उस दौरान बीएनपी सत्ता में थी।
घटना की बरसी के मौके पर शनिवार को आयोजित एक रैली में हसीना ने कहा, "बीएनपी-जमात की तत्कालीन सरकार की कुछ गतिविधियों से साबित होता है कि रैली पर किए गए हमले से उनका सीधा संबंध था और इसमें कोई संदेह नहीं है।"
उन्होंने कहा, "इस घटना की छानबीन चल रही है और निर्दोषों की मौत के जिम्मेदार लोगों को सजा दी जाएगी।"
गौरतलब है कि 21 अगस्त 2005 को हसीना एक रैली को संबोधित कर रही थीं, उसी दौरान उन पर ग्रेनेड हमले किए गए थे। लेकिन बुलेट प्रूफ वाहनों के चलते वह बच गई थीं।
हसीना ने तत्कालीन जिया सरकार (2002-06) पर सबूतों को नष्ट करने को आरोप लगाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications