महानिदेशकों की बैठक में कश्मीर, नक्सली हिंसा प्रमुख मुद्दे
आतंरिक सुरक्षा और अन्य मुद्दों पर राज्यों के मुख्यमंत्रियों की पिछले माह हुई बैठक की तर्ज पर इस सम्मेलन को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह संबोधित करेंगे और उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदम्बरम करेंगे।
गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि खुफिया ब्यूरो द्वारा आयोजित सम्मेलन में कश्मीर में सड़कों पर जारी प्रदर्शनों के परिप्रेक्ष्य में वहां की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की जाएगी।
पिछले दो महीनों से घाटी में जारी प्रदर्शनों से वहां लगातार कर्फ्यू का माहौल है और सुरक्षा बलों की गोलीबारी में अब तक 60 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।
पुलिस महानिदेशकों और महानिरीक्षकों का 45वां सम्मेलन विज्ञान भवन में आयोजित होगा। प्रधानमंत्री सम्मेलन को संबोधित करने के साथ ही सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक भी प्रदान करेंगे।
सम्मेलन के दौरान नक्सली हिंसा, आतंकवाद, तटीय सुरक्षा, पूर्वोत्तर में विद्रोह और देश में जाली नोटों के व्यापार जैसी बड़ी सुरक्षा समस्याओं पर चर्चा होने की उम्मीद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications