रांची में नर्सो की हड़ताल खत्म
शनिवार रात स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और हड़ताली नर्सो के बीच हुई लंबी वार्ता के बाद हड़ताल खत्म करने की घोषणा की गई।
इससे पहले, शनिवार रात यहां उस वक्त ड्रामा देखने को मिला जब गुर्दा रोग से पीड़ित हेमंत कुमार नाम का एक मरीज अस्पताल के छठे माले पर जा पहुंचा और रेशम की डोरी अपने गले में बांध ली। उसने आत्महत्या करने की धमकी तक दी लेकिन बाद में पुलिस ने उसे बचा लिया।
राज्य के सबसे बड़े चिकित्सा संस्थान राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में हड़ताल से इलाज के अभाव में 45 मरीजों की मौत हो चुकी है।
गौरतलब है कि झारखण्ड में प्रशिक्षित नर्से अपनी छह सूत्री मांगों को लेकर 17 अगस्त से हड़ताल पर हैं। रिम्स के जूनियर डाक्टर अपनी दो सूत्री मांगों को लेकर 19 अगस्त से हड़ताल पर हैं। जूनियर डाक्टरों का हड़ताल अभी भी जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications