गोवा में अपनी साम्प्रदायिक छवि मिटाने में जुटी भाजपा
पणजी, 22 अगस्त (आईएएनएस)। गोवा में अपनी साम्प्रदायिक छवि मिटाने और अल्यसंख्यकों के बीच पैठ बढ़ाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) यहां के आर्च बिशप सहित अन्य ईसाई धार्मिक नेताओं के साथ विचार-विमर्श करेगी।
भाजपा की राष्ट्रीय सचिव व गोवा की प्रभारी आरती मेहरा ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में रविवार को कहा, "पार्टी के लिए यह नितांत आवश्यक है कि वह ईसाई समुदाय के बीच जाए और अपने अल्पसंख्यक वोटबैंक में पांच फीसदी का इजाफा करे।"
उन्होंने कहा, "इस सिलसिले में हमने ईसाई धार्मिक नेताओं से मिलने-जुलने का दौर आरंभ किया है ताकि पार्टी की छवि में सुधार आए। हमें इस अवधारणा को भी खत्म करना होगा कि भाजपा एक साम्प्रदायिक पार्टी है। इसके लिए हमें कार्यक्रम चलाने होंगे।"
मेहरा ने कहा, "हम प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान फादर एग्नेल आश्रम में छात्रों के बीच जाएंगे और वहां एक प्रस्तुतिकरण भी देंगे। हम गोवा के आर्च बिशप से भी मिलेंगे।"
उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियों से निश्चित तौर पर भाजपा के वोट बैंक में पांच से सात फीसदी का इजाफा होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications