बांग्लादेश में कोको की जमानत खारिज, विपक्ष का प्रदर्शन
सरकार ने भ्रष्टाचार के आरोपी अराफात रहमान कोको के पैरोल को पिछले शुक्रवार को समाप्त करने का फैसला किया और उसे 31 अगस्त तक न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण करने को कहा है।
अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर सत्तारूढ़ अवामी लीग के एक अधिकारी ने समाचार पत्र 'द डेली स्टार' से कहा कि वे कोको और जिया के बड़े बेटे तारिक रहमान को 'नायक' नहीं बनने देंगे।
भ्रष्टाचार के मामलों में वांछित तारिक चिकित्सा आधार पर नवम्बर 2008 से ही लंदन में हैं। विपक्ष की नेता जिया के दोनों बेटों को कार्यवाहक सरकार ने पैरोल पर रिहा किया था।
सरकार ने कोको का पैरोल खारिज करते हुए कहा कि नियमों के अनुसार वह थाईलैंड स्थित बांग्लादेश के दूतावास में उपस्थिति दर्ज नहीं करा रहा था। वह सांस संबंधी बीमारियों का इलाज कराने के लिए थाईलैंड में है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications