छत्तीसगढ़ में 3 बच्चों की हत्या से ग्रामीण आतंकित
राजधानी से 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित निमोरा गावं के निवासी डर के मारे घर में रहना ही बेहतर समझ रहे हैं। ग्रामीणों ने शिकायत की है कि पुलिस इस मामले में कुछ नहीं कर रही है।
पुलिस अधीक्षक दिपांशु काबरा ने संवाददाताओं को बताया, "ग्रामीण इस वारदात की वजह से बुरी तरह से सहमे और डरे हुए हैं। ऐसी अनहोनी न हो इसलिए लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। पुलिस अपराधियों को पकड़ने की मुहिम में जुटी हुई है।"
गांव में शुक्रवार को अज्ञात लोगों ने नुकिले हथियार से दो लड़कों और एक लड़की की हत्या कर दी थी। इन बच्चों की हत्या इतनी निर्मम तरीके से की गई थी कि उनकी आंखें बाहर निकल आई थीं। हत्यारों ने बच्चों के शवों को जलाने की भी कोशिश की थी।
गांव में इस तरह की घटना 23 जुलाई को भी हुई थी, जिसमें एक बजुर्ग महिला और उसके दो पोतों की हत्या कर दी गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications