बाढ़ के कारण पाकिस्तानी बजट की समीक्षा करेगा आईएमएफ
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सोमवार को वाशिंगटन में आईएमएफ के अधिकारियों के साथ होनी वाली बैठक में वित्त मंत्री अब्दुल हफीज शेख पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।
आईएमएफ के मध्य पूर्व और मध्य एशिया के निदेशक मसूद अहमद ने एक बयान में कहा, "हाल के हफ्तों में पाकिस्तान में आई बाढ़ से लाखों लोग प्रभावित हुए। इसने लोगों और सरकार के सामने भारी आर्थिक चुनौतियां आएंगी।"
उन्होंने कहा कि बाढ़ की तबाही के बाद आईएमएफ से सहायता प्राप्त कार्यक्रमों की समीक्षा की आवश्यकता है।
बैठक में वर्ष 2008 में शुरू 10 अरब डॉलर के कार्यक्रम में संभावित संशोधनों पर चर्चा होगी। पाकिस्तान ने कहा है कि बाढ़ से क्षतिग्रस्त आधारभूत ढांचे के निर्माण और डेढ़ करोड़ प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए अरबों डॉलर की आवश्यकता है।
संयुक्त राष्ट्र संघ ने पाकिस्तान के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए तत्काल 46 करोड़ डॉलर का आग्रह किया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बाढ़ पीड़ितों के बीच अतिसार, खसरा, मलेरिया, श्वसन संक्रमण और अन्य रोगों के फैलने की चेतावनी दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications