राष्ट्रमंडल खेलों की वजह से फैल रहा है डेंगू : आजाद
आजाद ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "राष्ट्रमंडल खेलों की वजह से दिल्ली हर जगह खुदी हुई है। ऊपर से कई दशकों के बाद दिल्ली में इतनी भारी बारिश हो रही है। हर जगह गढ्डे होने की वजह से बरसात का पानी जहां-तहां इकट्ठा हो जा रहा है।"
उन्होंने कहा, "इन गढ्डों में ज्यादा जल जमाव होगा तो ज्यादा मच्छर पैदा होंगे और ज्यादा लोगों को काटेंगे।"
उल्लेखनीय है कि दिल्ली में इन दिनों डेंगू का कहर है और सैकड़ों की संख्या में लोग इससे पीड़ित हैं। दिल्ली में शनिवार को डेंगू के 36 नए मामले सामने आए थे। इसके साथ ही इस वर्ष मच्छरजनित इस रोग से प्रभावित लोगों की संख्या 384 हो गई है। इस वर्ष डेंगू से एक व्यक्ति की मौत भी हुई है।
डेंगू एडिस मच्छर के काटने से होने वाला रोग है, जिसके लक्षण हैं- बुखार, जोड़ों एवं हड्डियों में दर्द, मतली, उल्टी, सिरदर्द एवं थकावट।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications