आस्ट्रेलिया में सरकार की दौड़ में लेबर पार्टी आगे

आस्ट्रेलियाई समाचार एजेंसी एएपी के अनुसार किसी भी पक्ष को सरकार बनाने के लिए आवश्यक 76 सीटों के मिलने की उम्मीद नहीं है लेकिन लेबर पार्टी इस आंकड़े के काफी करीब है।

आस्ट्रेलियाई निर्वाचन आयोग (एईसी) ने कहा कि प्रधानमंत्री जूलिया गिलार्ड की लेबर पार्टी और लिबरल पार्टी के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन को 71-71 सीटों पर जीत हासिल हुई है। निर्दलियों को तीन और ग्रीन पार्टी को एक सीट मिली है।

चार अन्य सीटों पर काफी नजदीकी मुकाबला है। डाक से किए गए भारी अग्रिम मतदान के कारण नई संसद के सभी परिणामों के अगले हफ्ते ही घोषित होने की उम्मीद है।

आस्ट्रेलिया के निर्वाचन कानून के अनुसार मतदान खत्म होने के 13 दिन बाद ही डाक मतपत्रों की गणना हो सकती है। निर्वाचन आयोग के अनुसार 23.5 लाख लोगों ने डाक मतपत्रों का उपयोग किया।

विश्लेषकों के अनुसार संभावना है कि लेबर पार्टी को 73 सीटें मिल सकती हैं। विपक्षी गठबंधन को 72 सीटें मिलने की उम्मीद है। सरकार बनाने के लिए उनको सभी चार निर्दलियों के समर्थन की आवश्यक होगी।

लेबर पार्टी यदि 74 सीटों पर जीत हासिल कर लेती है तो उसे केवल ग्रीन पार्टी के सांसद एडम बैंड और एक अन्य निर्दलीय सांसद के समर्थन की आवश्यकता होगी।

सीनेट में अब शक्ति संतुलन ग्रीन पार्टी के पक्ष में होगा। नई सीनेट में अब उसके आठ या नौ सदस्य होंगे। समाचार पत्र 'द एज' के अनुसार इसका अर्थ होगा कि सभी विधेयकों को पारित करने के लिए सीनेट में ग्रीन पार्टी का समर्थन या फिर लेबर या लिबरल का उस पर एक साथा मतदान करना आवश्यक होगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+