उत्तराखण्ड में तेज बारिश के आसार, हाई अलर्ट

देहरादून में मौसम विज्ञान केन्द्र के आनंद शर्मा ने आईएएनएस से बताया कि राज्यभर में बारिश का मिलाजुला रुख जारी है। दक्षिण उत्तराखण्ड में अगले 24 घंटों में तेज बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग की ओर से जारी तेज बारिश की चेतावनी और राज्य में अक्सर भूस्खलन और जमीन धंसने जैसी घटनाओं के चलते जिलाधिकारियों को सतर्क किया गया है।
इधर, जारी बारिश के कारण हरिद्वार में गंगा नदी में पानी का स्तर खतरे के निशान के पास पहुंच गया है। इससे लेकर किसी भी चुनौती से निपटने के लिए प्रशासन सचेत बना हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications