ओणम पर राष्ट्रपति ने दी देशावासियों को बधाई
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, "ओणम के मौके पर देश के नागरिकों, खासकर केरलवासियों को मैं ढेरों शुभकामनाएं देती हूं और उनकी खुशहाली व समृद्धि की कामना करती हूं।"
उन्होंने कहा, "यह त्योहार सभी के जीवन में शांति व सद्भाव लाए।"
देश भर में सोमवार को ओणम का त्योहार मनाया जाएगा। केरल में पौराणिक कथाओं के मुताबिक आज ही के दिन राजा महाबली घर लौटे थे। इसी अवसर पर ओणम का त्योहार मनाया जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications