मप्र में मुठभेड़ में 4 डकैत ढेर
जिले के पुलिस अधीक्षक चंचल शेखर ने आईएएनएस को बताया कि पुलिस को बंजारा गिरोह के एंडोरी थाना क्षेत्र के बीहड़ में होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर रविवार सुबह पुलिस ने घेराबंदी की। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में बंजारा गिरोह का मुखिया राजू बंजारा, उसका साथी उदल, रवींद्र उदैनिया व अमजद खान मारे गए। इन सभी पर 5,000 से 10,000 रुपये तक का इनाम था।
पुलिस ने डकैतों के पास से कई बंदूकें व भारी मात्रा में कारतूस व अन्य वस्तुएं बरामद की हैं। शेखर के मुताबिक बंजारा गिरोह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जालौन में सक्रिया रहा है। लेकिन पिछले कुछ अरसे से इसकी ग्वालियर व भिण्ड में वारदातें बढ़ गई थीं। इस गिरोह ने ग्वालियर से एक व्यापारी का अपहरण कर तकरीबन 11 लाख रुपये की फिरौती वसूली थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications