शुरु होने जा रहा है ईरान का पहला परमाणु संयंत्र

शुरु होने जा रहा है ईरान का पहला परमाणु संयंत्र
ईरान का पहला परमाणु संयंत्र शनिवार को शुरु होने जा रहा है. ईरानी और रूसी अधिकारियों की उपस्थिति में इस संयंत्र में पहली बार ईंधन भरा जाएगा और इसे शुरु किया जाएगा.

दक्षिणी ईरान के बुशहर में स्थित इस संयंत्र के शुरु होने पर देश भर में समारोहों का आयोजन किया गया है. इस संयंत्र को रूस संचालित करेगा. वही इसके लिए ईंधन की आपूर्ति करेगा और उपयोग के बाद परमाणु कचरे को वापस ले जाएगा.

ईरान के परमाणु संवर्धन कार्यक्रम को लेकर संयुक्त राष्ट्र ईरान पर चार बार प्रतिबंध लगा चुका है. अमरीका और कई पश्चिमी देशों को लगता है कि ईरान परमाणु बम बनाना चाहता है जबकि ईरान कहता रहा है कि उसका परमाणु कार्यक्रम शांतिपूर्ण कार्यों के लिए है.

बुशहर संयंत्र को तैयार होने में 35 वर्षों का समय लगा है और विभिन्न कारणों से इसमें बहुत विलंब हुआ है. बीबीसी के जॉन लीन का कहना है कि ईरानी अधिकारियों ने संयंत्र की शुरुआत को इस्लामिक गणतंत्र की दुश्मनों पर जीत की तरह प्रस्तुत किया है.

स्कॉटलैंड में यूनिवर्सिटी ऑफ़ सेंट एंड्र्यूस में ईरान मामलों के जानकार प्रोफ़ेसर अली अंसारी का कहना है कि इस बात की संभावना है कि ईरान बुशहर के संयंत्र के उदघाटन को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करे.

उनका कहना है, "यह शुरुआत ज़रुर तामझाम के साथ होगी लेकिन यह बिजली घर बहुत पुराने मॉडल का है और यह देश को बहुत कम बिजली दे पाएगा." विशेषज्ञों का कहना है कि यह बिजलीघर लगभग एक महीने बाद बिजली पैदा करने लगेगा.

उनका कहना है कि इसमें उपयोग में आने वाला यूरेनियम परमाणु हथियार बनाने में उपयोग में आने वाले यूरेनियम की तुलना में बहुत कम संवर्धित है. परमाणु हथियार बनाने के लिए यूरेनियम को 90 प्रतिशत से अधिक संवर्धित करना पड़ता है जबकि बुशहर में उपयोग में आने वाला यूरेनियम 3.5 प्रतिशत तक ही संवर्धित है.

इस संयंत्र के लिए रूस यूरेनियम की आपूर्ति कर रहा है हालांकि ईरान ख़ुद भी अब यूरेनियम संवर्धन का काम शुरु कर चुका है. अब वह यूरेनियम संवर्धन का एक नया कार्यक्रम शुरु करने जा रहा है जिससे कि वह चिकित्सा संबंधी ज़रुरतों के लिए यूरेनियम को 20 प्रतिशत तक संवर्धित कर सके.

इस कार्यक्रम ने इसराइल और पश्चिमी देशों को एक बार फिर चौकस कर दिया है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+