दिल्ली में स्वाइन फ्लू से 2 की मौत
नई दिल्ली। दिल्ली में शुक्रवार को स्वाइन फ्लू से और दो लोगों की मौत हो गई तथा 41 लोग जांच में एन्फ्लुएंजा-ए (एच1एन1) से पीड़ित पाए गए। दिल्ली में इस बीमारी से अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है।
स्वाइन फ्लू मामलों के नोडल अधिकारी देबाशीष भट्टाचार्य ने बताया, "जांच में 41 लोग स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाए गए। आज (शुक्रवार) दो लोगों की मौत होने की सूचना मिली है। इनमें से एक की मौत जीटीबी अस्पताल में और दूसरे की मौत आरएमएल अस्पताल में हुई।"
उन्होंने बताया कि एच1एन1 वायरस से प्रभावित लोगों की संख्या 501 तक पहुंच गई है। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष दिल्ली में एच1एन1 वायरस से 10 लोगों की मौत हुई। देश में मई 2009 से लेकर अब तक स्वाइन फ्लू से कुल 1,752 लोगों की मौत हो चुकी है।













Click it and Unblock the Notifications