केरल में एक अविवाहित मां ने नवजात शिशु को बेचा
तिरुवनंतपुरम। केरल के तिरुवनंतपुरम में 40 वर्षीय एक अविवाहित महिला ने अपने नवजात बच्चे को एक नि:संतान दंपति के हाथों 5,000 रुपये में बेच दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि अंबिका कुमारी ने पिछले महीने दंपति के हाथों अपने बच्चे को बेच दिया लेकिन इस वाकये को कुछ दिनों तक छिपाए रखा गया।
पुलिस के मुताबिक राज्य के प्रतिष्ठित अस्पताल से संबद्ध हाउस सर्जन ने कुछ दिनों पहले अस्पताल परिसर में अंबिका के साथ कुछ लोगों को वाद-विवाद करते देखा था। प्रिया ने कहा, "अस्पताल के एक अस्थायी कर्मचारी की मदद से महिला ने बच्चे को नि:संतान दंपति के हाथों 5,000 रुपये में बेच दिया। हो-हल्ला इसलिए हुआ, क्योंकि वह अपने बच्चे को वापस लेना चाहती थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस सभी लोगों को वहां से ले गई।"
प्रिया ने बताया, "महिला ने पिछले महीने एक लड़के को जन्म दिया था लेकिन अविवाहित होने के कारण बच्चे को अपने घर ले जाने में उसे कठिनाई महसूस हो रही थी।" पुलिस ने बताया कि अंबिका के खिलाफ मामला दर्ज किया गया, बाद में जमानत दे दी गई। बच्चा अब अनाथाश्रम 'अम्मा थोट्टिल' में है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री पीके श्रीमती ने कहा कि जांच होने के बाद ही वह इस मामले पर कोई टिप्पणी करेंगी।












Click it and Unblock the Notifications