मुंबई रेल परियोजना को विश्व बैंक से मिलेगा कर्ज

रेल राज्य मंत्री के. एच. मुनियप्पा ने लोकसभा में एक सवाल के जवाब में इस संबंध में कहा कि परियोजना में मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल और कुर्ला के बीच रेलमार्ग के निर्माण के अलावा ठाणे से दिवा और मुंबई सेंट्रल से बोरीवली के बीच रेलमार्ग बिछाने का काम भी शामिल है।
इसके अलावा परियोजना में हार्बर लाइन को अंधेरी से गोरेगांव तक बढ़ाने, विद्युत तंत्र का नवीनीकरण, विद्युत उपकरणों का निर्माण और खरीद शामिल है। यह परियोजना 2014-15 में पूरी होगी। परियोजना से प्रभावित होने वाले परिवारों के पुनर्वास पर खर्च होने वाली राशि भी कर्ज में शामिल है।
विश्व बैंक इस परियोजना के लिए आंशिक कर्ज उपलब्ध करा रहा है। बाकी राशि रेल मंत्रालय और प्रदेश सरकार उपलब्ध कराएगी।












Click it and Unblock the Notifications