जीवन का आधा हिस्सा मीडिया को

जीवन का आधा हिस्सा मीडिया को

नए आंकड़े बता रहे हैं कि औसतन, ब्रिटेन का एक नागरिक जब सो नहीं रहा होता, तब वो अपने जीवन का आधा हिस्सा संचार साधनों से जुड़े रहने में लगाता है.

ऑफ़कॉम नाम की संस्था का कहना है कि ब्रिटेन में लोग एक दिन में सात घंटे टीवी देखने, नेट सर्फ़ करने और मोबाइल फ़ोन के इस्तेमाल में लगाते हैं.

लेकिन अगर कोई व्यक्ति कई काम एक साथ कर रहा है तो मीडिया और संचार साधनों के साथ वो क़रीब नौ घंटों के बराबर का वक़्त बिताता है.

इन आंकड़ों के लिए 1,138 वयस्कों से बात की गई है.

टेलिविज़न अभी भी 'पॉप्युलर'

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि अभी भी संचार के पारम्परिक साधनों की महत्ता बरक़रार है.

इस रिपोर्ट के मुताबिक़ मीडिया के इस्तेमाल के क्षेत्र में अभी भी टेलिविज़न देखना लोगों की आदत में सबसे ऊपर है.

औसतन लोग टीवी देखने में 3.8 घंटे बिताते हैं.

ऑफ़कॉम के मार्केट रिसर्च और मार्केट इंटेलिजेन्स के निदेशक जेम्स थिक्केट का कहना है कि टीवी अभी भी लोगों की ज़िंदगी में केंद्रीय भूमिका निभाता है.

संचार माध्यमों को ज़्यादा समय

ऑफ़कॉम की वार्षिक कम्युनिकेशन मार्केट रिपोर्ट का कहना है कि एक इंसान, एक दिन में औसतन 15 घंटे,45 मिनट जगा रहता है.इस जगे हुए समय का कम से कम सात घंटा पांच मिनट वो मीडिया और संचार की गतिविधियों में लिप्त रहता है.

लेकिन इस रिपोर्ट की मानें तो कई काम एक साथ करके लोग कहीं ज़्यादा लंबी अवधि तक के समय का काम कम समयसीमा के भीतर ही पूरा कर लेते हैं.

ऑफ़कॉम के जेम्स थिक्केट का कहना है कि ऐसा मोबाइल इंटरनेट और स्मार्ट फ़ोन की वजह से हुआ है.

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि फ़ोन के ज़रिए इंटरनेट का इस्तेमाल करनेवाले लोगों की संख्या पिछले कुछ दिनों में बढ़ी है.

रिपोर्ट के मुताबिक़ फ़िलहाल ऐसे लोगों की संख्या एक करोड़ 35 लाख है.ये संख्या 2008 में इससे तीन गुना कम, लगभग 57 लाख थी.

फ़ेसबुक ज़िम्मेदार

ऑफ़कॉम का कहना है कि इसके लिए आंशिक तौर पर सोशल नेटवर्किंग साइट फ़ेसबुक भी ज़िम्मेदार है.

अकेले ब्रटेन में ही मोबाइल के ज़रिए वेब का इस्तेमाल करनेवाले 45 प्रतिशत लोग फ़ेसबुक पर लगे रहते हैं.

संचार माध्यमों के इस्तेमाल का ज़्यादा वक़्त सोशलनेटवर्किंग साइट्स पर बीतता है और इसका सबसे बड़ा हिस्सा फ़ेसबुक है.

ऑफ़कॉम के मुताबिक लोग अब भी रेडियो को अच्छा ख़ासा वक़्त दे रहे हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+