'पाकिस्तान की मदद को तैयार है भारत'

भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री यूसुफ रज़ा गिलानी को फोन किया है और बाढ़ में हुई क्षति के लिए दुःख प्रकट किया.
मनमोहन सिंह ने पाकिस्तान में आई भीषण बाढ़ के कारण हुई जान माल की क्षति के लिए गहरा दुःख जताया और कहा कि भारत ने पहले ही सहायता का प्रस्ताव दिया है और राहत कार्यों में ज़रुरत पड़े तो और भी मदद करने को तैयार है.
उल्लेखनीय है कि भारत ने पाकिस्तान को बाढ़ राहत कार्यों के लिए पचास लाख डॉलर मदद की पेशकश की है.
भारतीय मीडिया में ख़बर आई थी कि पाकिस्तान ने भारत की मदद को ठुकरा दिया है लेकिन पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि उन्होंने भारत की मदद को नहीं ठुकराया है.
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि वो भारत के मदद के प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं.
फोन पर बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि किसी भी प्राकृतिक आपदा के दौरान पूरे दक्षिण एशिया को एकजुट हो जाना चाहिए और भयंकर त्रासदी का सामना कर रहे पाकिस्तान के लिए हर तरह की मदद मुहैया करानी चाहिए.












Click it and Unblock the Notifications