मनमोहन सिंह बने वैश्विक नेताओं के चहेते 'नेता नंबर 1'

वाशिंगटन। मनमोहन सिंह को प्रमुख वैश्विक पत्रिका न्यूजवीक ने नेताओं के पसंदीदा नेता की सूची में पहला स्थान दिया है। हालांकि पत्रिका ने सर्वश्रेष्ठ देशों की सूची में भारत को 78वें पायदान पर रखा है। लेकिन इससे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अन्य नेताओं के बीच लोकप्रयता में कोई कमी नहीं आई है।

पत्रिका ने प्रधानमंत्री को "द लीडर्स अदर लीडर्स लव" नामक अपनी सूची में शामिल करते हुए उन्हे विश्व के तमाम नेताओं के बीच पहले स्थान पर रखा है। न्यूजवीक की ताजा कवर स्टोरी में लिखा है कि "पूर्व अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह की अथक मेहनत और कुशलता ने भारत को 21वीं सदी की एक उभरती हुई शक्ति बनाने में प्रमुख भूमिका निभाई है।"

पत्रिका ने अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के महानिदेशक और मिस्र के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मोहम्मद अलबरदेई के हवाले से कहा कि विनम्रता के साथ बातचीत करने वाले मनमोहन सिंह राजनीतिक नेता के एक आदर्श प्रतिरूप हैं। पत्रिका ने उन्हें वैश्विक अर्थव्यवस्था में एक स्थिर समाजवाद से बहुमुखी उड़ान भरने का श्रेय दिया है। न्यूजवीक ने कहा है, "यह सिंह की अकल्पित व्यक्तिगत शैली है जो उनके साथी वैश्विक नेताओं को वाकई में प्रेरित करती है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+