मैं अपना काम करती हूं: ममता

मैं अपना काम करती हूं: ममता

लोकसभा में एक बहस के दौरान रेल मंत्री ममता बनर्जी ने मंत्रालय के कामकाज का बचाव करते हुए कहा है कि उनके ख़िलाफ़ राजनीतिक षडयंत्र किया जा रहा है.

रेलवे के लिए अतिरिक्त बजट की मांग पर बहस के दौरान उन्होंने माना कि रेलवे में दुर्घटनाएं हुई हैं लेकिन उन्होंने साथ ही कहा कि कुछ मामलों में मानवीय गलतियां हुई हैं जबकि कुछ मामलों में रेलवे पर हमला किया गया है.

उन्होंने विशेष तौर पर पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में हुए ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस हादसे का ज़िक्र करते हुए कहा, ‘‘मैं अब भी अपनी बात पर अडिग हूं कि ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस पर हमला किया गया था. बम रखा गया था जिसके कारण इतनी बड़ी दुर्घटना हुई. ’’

उनका कहना था कि क़ानून और व्यवस्था के लिए राज्य सरकारें ज़िम्मेदार हैं और इसके लिए रेलवे को ज़िम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है.

उन्होंने कहा, ‘‘ मेरे ख़िलाफ़ बार बार कई बातें कही जाती हैं कि मैं ऑफिस में नहीं रहती.ऑफिस में नहीं रहने का मतलब ये नहीं है कि मैं काम नहीं करती. आप देखिए मेरे मंत्रालय में कोई काम पेंडिंग नहीं है.’’

भारत में हर दिन 17 हज़ार ट्रेनें चलती हैं.

ममता ने कहा, ‘‘रेल को ज़िंदा रहने दो अगर देश को ज़िंदा रहना है. मैं मंत्रालय से दूर रहती हूं लेकिन अपना काम करती हूं.’’

बहस के बाद उन्होंने कहा कि मंत्रियों और सांसदों की शिकायतों के निपटारे के लिए रेलवे एक अधिकारी की नियुक्ति भी करेगा.

बहस के बाद रेलवे के लिए अतिरिक्त बजट को पारित कर दिया गया है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+