भारत नहीं इस्लामिक आतंकवाद पाकिस्तान का दुश्मन न.1
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का कहना है कि पाकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा को अब भारत से नहीं बल्कि इस्लामिक आतंकवादियों का खतरा ज्यादा है। आजादी के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि भारत के लिए पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसी के रवैये में बदलाव आया है।
पढ़ें पाकिस्तान की खबरें | देश-दुनिया की खबरें पढ़ें | जानें मौसम का हाल
यह रिपोर्ट आईएसआई द्वारा नियमित राष्ट्रीय सुरक्षा की समीक्षा के दौर के बाद सामने आई है। मगर इस बात की जानकारी नहीं है कि आईएसआई की इस रिपोर्ट की तरह पाकिस्तानी सेना और पाकिस्तानी सरकार का भी ऐसा मानना है या नहीं।
आईएसआई के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से 'वॉल स्ट्रीट जरनल" में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रीय सुरक्षा की नियमित समीक्षा में यह माना गया है कि पाकिस्तान को दो-तिहाई खतरा भारत से नहीं, बल्कि इस्लामिक आतंकवाद से है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि यह तय नहीं है कि आईएसआई के आकलन से पाकिस्तान सरकार सहमत है।
उल्लेखनीय है यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब पाकिस्तान भयानक बाढ़ की त्रासदी झेल रहा है और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में उसकी खराब छवि के चलते वह मदद पाने में नाकाम रहा है। आईएसआई पर भारत ने 26/11 को मुंबई में हुई आंतकवादी हमलों की साजिश रचने का आरोप लगाया था।
अमेरिका और ब्रिटेन का भी मानना है कि अफ्गानिस्तान में अपना प्रभाव कायम करने के लिए वहां पाकिस्तानी सेना और आईएसआई इस्लामिक आतंकवाद को बढ़ावा दे रही है।













Click it and Unblock the Notifications